प्रेषकः
प्रधान शिक्षकः- नेमत अली
प्राथमिक विद्यालय, मौना (हिंदी)
नासरीगंज प्रखण्ड
जिला - रोहतास (सासाराम)
दिनांक: 27/12/2025
सेवा में,
शाखा प्रबंधक,
HDFC Bank
शाखा - डेहरी ऑन सोन
विषयः
विद्यालय अभिलेख संधारण हेतु अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक बैंक स्टेटमेंट निर्गत करने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि प्राथमिक विद्यालय मौना (हिंदी) में संचालित मध्याह्न भोजन योजना हेतु HDFC Bank में खाता संख्या - 50100464114935 संचालित है। विद्यालयी अभिलेखों के संधारण, कैश बुक अद्यतन करने तथा वार्षिक सत्यापन कार्य हेतु अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक की अवधि का विस्तृत बैंक स्टेटमेंट आवश्यक है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त अवधि का स्टेटमेंट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें, जिससे विद्यालयीय अभिलेखों का संधारण समय पर एवं सुचारू रूप से किया जा सके।
अत्यंत धन्यवाद।
भवदीय,
ललिता कुमारी
सचिव, विद्यालय शिक्षा समिति
प्राथमिक विद्यालय, मौना (हिंदी)
नेमत अली
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय, मौना (हिंदी)